28.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024
होमआस्थाछठ महापर्व के मद्देनज़र निगम की तैयारी ज़ोरों पर

छठ महापर्व के मद्देनज़र निगम की तैयारी ज़ोरों पर

महापौर ने पूजन स्थलों का किया निरीक्षण तो निगमाध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक

Chhath Puja Gwarighat JAbalpur

छठी मईया का महापर्व संस्कारधानी में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों द्वारा और संस्कारधानी वासियों के द्वारा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस चार दिवसीय महापर्व पर व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए नगर निगम की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। छठ पर्व की तैयारियों के मद्देनज़र एक तरफ महापौर जगत बहादुर अन्नू ने तालाबों और घाटों का निरीक्षण किया तो दूसरी ओर निगमाध्यक्ष रिंकू विज ने भी अधिकारियों की बैठक ली।

अन्नू ने कल ग्वारीघाट, मानेगाँव और अन्य पूजा स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ महापर्व के दौरान व्रतधारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और पूजा स्थलों, घाटों और तालाबों के आस-पास की सफाई व्यवस्था बहुत ही उत्तम रहे इस बात का ध्यान रखें। महापौर ने सभी पूजा स्थलों और पहुँच मार्गो पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था करने को कहा।

अन्नू ने बताया कि नगर निगम द्वारा 18 पूजा स्थलों, घाटों एवं तालाबों के आस-पास छठ महापर्व पर विशेष तैयारियां कराई जा रही है। स्थलों पर आवश्यकतानुसार फायर सेफ्टी, एम्बूलेन्स, बचाव दल, पीने का पानी आदि की भी व्यवस्था रहेगी।

इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी एवं एम.आई.सी. सदस्य अमरीश मिश्रा, पार्षद शारदा कुशवाहा, पूर्व एम.आई.सी. सदस्य मनीष दुबे, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, संभागीय अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी के साथ नवीन उत्तर भारतीय बिहार महासंघ के अध्यक्ष वंशीधर सिंह (गहमरी) आदि उपस्थित रहे।

विदित हो कि उत्तर भारत का प्रमुख त्यौहार छठ महापर्व आज से प्रारंभ हो रहा है। यह पर्व नदी एवं तालाबों के किनारे भगवान सूर्य की उपासना के साथ शुरू होगा। जिसमें 36 घंटे का निर्जला उपवास भी होता है। व्रत करने वाली महिलायें संतान की प्राप्ति, सुख-समृद्धि, संतान की दीघार्यु और आरोग्य की कामना के लिए साक्षात सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करती हैं।

इस पर्व में पूजन व्यवस्था को लेकर निगमाध्यक्ष रिंकू विज ने भी कल स्वास्थ्य विभाग एवं प्रकाश विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने शहर के छठ मईया के सभी पूजा स्थलों और घाटों पर विशेष साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

बैठक में कार्यपालन यंत्री जी.एस. मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, सहायक यंत्री संदीप जायसवाल, अजय लवाना, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील गुजराती, अनिल जैन, के.के. दुबे, अनिल बारी के साथ समस्त मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित रहे।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त