24.1 C
Delhi
मंगलवार, अक्टूबर 29, 2024
होममध्य प्रदेशजबलपुरगुरूवार अवकाश के दिन भी नगर निगम का कर जमा करने खुले रहेंगे...

गुरूवार अवकाश के दिन भी नगर निगम का कर जमा करने खुले रहेंगे कैश काउंटर

नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इस अभियान को और गति प्रदान करने आज निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने राजस्व अमले को निर्देशित किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए आज गुरूवार अवकाश दिवस में भी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रहेगें जहॉं पर करदाता जाकर आसानी से बकाया करों की राशि जमा कर सकेगें।

कुर्की कार्यवाही के संबंध में उपायुक्त पी.एन. सनखेरे ने बताया कि आज वार्ड क्रं. 26 गोविन्द बल्लभ पंत में घनश्याम तिवारी पर बकाया  राशि 2 लाख 18 हजार 6 सौ 13, राजाराम  पुरुषोत्तमदास  रंगलाल  रावत बकाया राशि 77 हजार 4 सौ 60, वार्ड क्रं. 30 पं. दीनदयाल उपाध्याय में भानुप्रताप सिंह सिसोदिया पर बकाया राशि 24 हजार 5 सौ 84, श्री महेन्द्र कुमार नागेश बकाया राशि 25 हजार 1 सौ 12, संभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत 5 कुर्की की कार्यवाही की गयी, संभाग क्रमांक 4 के अंतर्गत गुप्तेश्वर वार्ड में अमरजी कौर बकाया राशि 2 लाख 36 हजार 28, गुरूदेव कौर बकाया राशि 80 हजार 3 सौ 33, सौदागर सिंह बकाया राशि 70 हजार 5 सौ 40, पं. बनारसीदास भानोत वार्ड में क्रिस्टिना दास बकाया राशि 39 हजार 5 सौ 7, महेन्द्र कौर बकाया राशि 56 हजार 8 सौ 49, तुलाराम पटैल बकाया राशि 57 हजार 7 सौ 37, संभाग क्रमांक 5 के अंतर्गत लल्ला पहलवान बकाया राशि 32 हजार 4 सौ 82, मुकेश जैन, बकाया राशि 1 लाख 47 हजार 6 सौ 94, रानी बाई बकाया राशि 69 हजार 5 सौ 44, रामस्वरूप, दुर्गा प्रसाद बकाया राशि 84 हजार, शब्बीर हुसैन बकाया राशि 63 हजार 2 सौ 76, संभाग क्रमांक 3 के अंतर्गत गोपाल सिंह लोधी बकाया राशि 85 हजार 9 सौ 63, पूनम हांडा बकाया राशि 80 हजार 7 सौ 86, लक्ष्मी बाई अहिरवार बकाया राशि 57 हजार 6 सौ 74, मुरारी चमार बकाया राशि 84 हजार 2 सौ 1, बालकिशन बकाया राशि 81 हजार 57, संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत सुशीला दुबे बकाया राशि 1 लाख 4 हजार 5 सौ 5, गणेश दत्त दुबे बकाया राशि 1 लाख 14 हजार 7 सौ 17, महेश रोहरा बकाया राशि 83 हजार 2 सौ 3, गोविंद उपाध्याय बकाया राशि 2 लाख 32 हजार 9 सौ 65, चरनजीत सिंह बकाया राशि 1 लाख 3 हजार 1 सौ 59, रामसुख यादव बकाया राशि 63 हजार 7 सौ 39 एवं सुरेश पिनपानी 86 हजार 80, संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत लखवीर सिंह बकाया राशि 58 हजार 9 सौ 54, प्रियंका मेहता बकाया राशि 57 हजार 9 सौ 3, राकेश अग्रवाल बकाया राशि 62 हजार 3 सौ 80, वर्मा शैल कम्पनी पेट्रोल पंप बकाया राशि 93 हजार 2 सौ 86 एवं वीरेन्द्र मंडल बकाया राशि 60 हजार 3 सौ 81 रूपये एवं अन्य के विरूद्ध बकाया राशि होने पर कुर्की की कार्यवाही की गयी।
इसके अलावा सभी संभागों में कुल 120 बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गयी। कुर्की कार्यवाही के दौरान ही 65 करदाताओं ने बकाया करों की राशि जमा की, शेष करदाताओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उपायुक्त राजस्व पी.एन. सनखेरे ने बताया कि आज सम्पत्ति कर में 70 लाख रूपये, जल कर में 12 लाख, डोर टू डोर में 5 लाख, एवं 15 लाख रूपये लायसेंस एवं अन्य से प्राप्त हुए, कुल 1 करोड़ 2 लाख रूपये निगम खजाने में जमा हुए। कार्यवाही के दौरान सभी संभागों के संभागीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रहिता उपस्थित रहे।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त