33.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024
होममध्य प्रदेशजबलपुरसंस्कारधानी में री-यूज, री-डियूज और री-साईकिल थीम पर 25 जगहों पर शुरू...

संस्कारधानी में री-यूज, री-डियूज और री-साईकिल थीम पर 25 जगहों पर शुरू हुई नेकी की दीवार

स्वच्छ भारत अभियान 2023 के अंतर्गत शहर में नगर निगम द्वारा अनेक नवाचार किये जा रहे हैं। जिसके कारण शहर की तस्वीर बदलने लगी है। निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वच्छता की पूरी टीम इस समय शहर की सुन्दरता में चार चाँद लगाने तथा उसमे निखार लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। स्वच्छता टीम के सभी सदस्यों के द्वारा जो नवाचार कर संस्कारधानी सुन्दरता को बढ़ाने का कार्य किया गया है उसमें सिटी ब्यूटीफिकेशन के तहत् शहर के सभी दीवारों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, शासकीय परिसरों, में आकर्षक चित्रकारी की गयी है, जिससे शहर का स्वरूप सुन्दर दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार तीन आर अर्थात री-यूज, री-डियूज, री-साईकिल, थीम पर शहर भर में नेकी की दीवार, थैला बैंक, बर्तन बैन, फूड बैंक, पुस्तक बैंक, कबाड़ से कमाल, आदि के कार्य कराए गये हैं। जिसके कारण अब सभी जरूरतमंदों को नेकी की दीवार, कबाड़ से कमाल, बर्तन बैंक, थैला बैंक, फूड बैंक, पुस्तक बैंक, आदि का लाभ प्राप्त हो रहा है और घर से लेकर शहर के कोने कोने में कहीं भी कोई कचरा या अनुपयोगी चीजें दिखाई नहीं दे रहीं हैं क्योंकि 3 आर के अंतर्गत सभी अनुपयोगी चीजों और वस्तुओं का उपयोग किया जाकर शहर को साफ स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 3 आर के अंतर्गत हो रहे कार्यो के बारे में शहर को सुन्दर बनाने के साथ-साथ नगर विकास एवं नागरिक सेवाओं में बढ़ोतरी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अब शहर की सुंदरता में निखार आने लगा है। इसके लिए शहर के प्रमुख 25 स्थानों पर स्थाई रूप से नेकी की दीवार, बर्तन बैंक, फूड बैंक, पुस्तक बैंक, कबाड़ से कमाल आदि तैयार कराये जा रहे है।

यहाँ शुरू हुई है नेकी की दीवार – राँझी, आई.एस.बी.टी., गोकुलदास धर्मशाला, ग्वारीघाट, रामपुर, शास्त्री ब्रिज, सिविक सेन्टर, गॉंधी भवन, अधारताल, कृषि उपज मंडी, चारखम्बा, आदि क्षेत्रों में नेकी की दीवार सुन्दर एवं आकर्षक तैयार कराई गयी है, जहाँ पर जरूरतमंदों के लिए सभी सामग्री उपलब्ध है। जिसके पास उपयोग से अधिक है वे नेकी की दीवार में सामग्री छोड़ सकते हैं और जिनको उपयोग के लिए जरूरी है वे भी नेकी की दीवार से उपयोग करने के लिए ले जा सकता है। विदित हो कि शहर को सुंदर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए ये कार्य किये जा रहे हैं।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त