28.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024
होममध्य प्रदेशखजुराहोखजुराहो-टेम्पल्स ऑफ आर्किटेक्चरल स्प्लेंडर विषय पर ऑनलाइन वेबिनार – देश-विदेश के लोगों...

खजुराहो-टेम्पल्स ऑफ आर्किटेक्चरल स्प्लेंडर विषय पर ऑनलाइन वेबिनार – देश-विदेश के लोगों ने लिया हिस्सा

‘देखो अपना देश’ थीम पर पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘खजुराहो- टेम्पल्स ऑफ आर्किटेक्चरल स्प्लेंडर’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव संस्कृति और मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार विश्व धरोहर खजुराहो के हेरिटेज विकास और उसे समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल्दी एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी रूट पर संचालित होंगी। सप्ताह में 2 दिन गुरुवार एवं शनिवार को यह फ्लाइट रहेंगी। इस तरह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पर्यटक खजुराहो से सीधे जुड़ सकेंगे। झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग को एनएचएआई द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो बरसात के मौसम तक तैयार हो जाएगी। इस तरह पर्यटको को फ्लाइट, रेल और रोड तीनों ही माध्यम से खजुराहो पहुंचने में आसानी होगी। शुक्ला ने बताया कि झांसी से रोड मार्ग से आने वाले पर्यटको के लिए ‘हेरिटेज सर्किट’ का विकास किया गया है, जिसमें पर्यटक झांसी से सबसे पहले ओरछा पहुचेंगे। ओरछा में मंदिर और महलों को निहारते हुए राजा छत्रसाल की नगरी की धुबेला में किले और संग्रहालय का भ्रमण कर खजुराहो पहुंच सकते है। पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में इको टूरिज्म, हेरिटेज ट्रेल, विलेज स्टे, एडवेंचर टूरिज्म, बफर में सफर और नाइट सफारी जैसी मनोरंजक और आकर्षक गतिविधियां शुरू की गई है। कोरोना कालीन परिस्थितियों के उपरांत सभी पर्यटक मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक वैभव का अध्ययन कर सकेंगे और विभिन्न पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकेंगे।

ऑनलाइन वेबिनार में भारतीय मंदिरों के कला, वास्तु के जानकार और एक्सपर्ट गाइड अनुराग शुक्ला ने खजुराहो के मंदिरों के वास्तु विकास और वास्तुकला के शास्त्रीय ग्रंथों के संदर्भ में मंदिर बनाने की प्रक्रिया के बारे में चर्चा की। उन्होंने खजुराहो के लक्ष्मण मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर, ब्रह्मा मंदिर, मतंगेश्वर महादेव मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, जगदंबी मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, कंदारिया महादेव मंदिर, आदिनाथ और दूल्हा देव मंदिर आदि के वास्तु कला और निर्माण शैली पर अनेक महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी दी। खजुराहो में विभिन्न समय अवधि में विकसित विभिन्न मंदिर शैलियों के विकास और उनका तुलनात्मक अंतर अपने प्रेजेंटेशन में प्रस्तुत किया। ऑनलाइन वेबिनार में देश और विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के इतिहास और पर्यटन प्रेमी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महानिदेशक पर्यटन मंत्रालय रुपिंदर बराड़ ने किया।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त