28.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024
होमराज्यमध्य प्रदेशजल, जंगल, ज़मीन से जुड़े युवाओं तक जाएगा भाजयुमो का यूथ कनेक्ट

जल, जंगल, ज़मीन से जुड़े युवाओं तक जाएगा भाजयुमो का यूथ कनेक्ट

17 मई, प्राथमिक मीडिया। सिवनी, कोई भी दल अपनी विचारधारा के बलबूते पर बड़ा और बेहतर बन पाता है। भाजपा की यह विशेषता है कि उसके लिए उसका कार्यकर्ता बेहद महत्त्वपूर्ण है। खासतौर से वो जो अपने गाँव और कस्बों की आवाज़ बनकर उन्हें शहर और महानगर की बराबरी पर लाना चाहता है। यही वजह है कि आज छोटे से जिले सिवनी का युवक प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेतृत्व कर रहा है। वो युवा जो ग्रामीण इलाकों से आते हैं, वे संगठन को न सिर्फ मजबूत बनाते हैं बल्कि अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इससे यह समझा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो समान रूप से शहरी, ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के युवाओं को नेतृत्व करने का मौका देती है। यह बात भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी जय रोहाणी ने नगरीय क्षेत्र स्थित इंडियन काफी हाउस में मंगलवार की दोपहर को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। प्राथमिक मीडिया से उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 15 मई से 15 जून तक यूथ कनेक्ट, युवा जोड़ो अभियान प्रांरभ किया गया है। जनजातीय समुदाय की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका संगठन अंदरूनी इलाकों में जाकर जल, जंगल, ज़मीन से जुड़े युवाओं को अपने साथ जोड़ेगा। वही प्रेस वार्ता में भाजयुमो जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले ने बताया की किसी भी पार्टी में युवा शक्ति का अपना एक अलग महत्व होता है। देश के विकास उत्थान में वर्तमान समय में युवाओं का विशेष योगदान है। युवा शक्ति को कहीं भी किसी भी प्रकार से कम आंका नहीं जा सकता है। यही कारण है कि भाजपा युवा मोर्चा में बड़ी संख्या में युवा शक्ति मिलकर भारत के विकास, उत्थान में कदम से कदम मिला कर काम कर रही है। देश का नेतृत्व करने के लिए लोग भाजपा को देख रहे हैं। देश की आधी से अधिक जनसंख्या युवा है। आज का युवा भारत को विश्वगुरु बनाने को संकल्पित है। ऐसे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का अब यह दायित्व बन गया है हम सब मिलजुल कर अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, भाजपा जिला प्रभारी सतानंद गौतम, भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सिवनी जय रोहाणी,पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन समेत, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मयूर दुबे, भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त