29.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024

खजुराहो

खजुराहो भारत के मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में स्थित एक प्रमुख शहर है जो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये विश्वविख्यात है। जिनमें नगारा वास्तुकला से निर्मित नग्न मूर्तियाँ हैं। ये मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल हैं। खजुराहो को प्राचीन काल में ‘खजूरपुरा’ और ‘खजूर वाहिका’ के नाम से भी जाना जाता था। यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं। मंदिरों का शहर खजुराहो पूरे विश्व में मुड़े हुए पत्थरों से निर्मित मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। भारत के अलावा दुनिया भर से पर्यटक इन्हें देखने के लिए आते हैं।