29.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024

मंडला

मंडला ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सतपुड़ा पहाड़ियों में स्थित है। कांसा धातु (Bell metal) के लिये विख्यात मंडला गोंड़ वंश की राजधानी रह चुका है। यहाँ गोंड, भील सहित बैगा आदिवासी समुदाय बहुतायत निवास करते हैं। जो आयुर्विज्ञान की बजाए तंत्र-मन्त्र पर ज़्यादा भरोसा करते है। भ्रान्ति हैं कि यहाँ सोदनी विद्या, गोंडनी विद्या जैसी कई तांत्रिक विद्याओं के महारथी निवास करते हैं। प्रेतों को वश में करने के साथ ही ये किसी भी रोग को पल भर में दूर कर सकते हैं। मंडला तंत्र-मंत्र, गुनियों के लिए प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।