29.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024

मुरैना

मध्य प्रदेश का मुरैना ज़िला चंबल घाटी का प्रमुख जिला है। 5000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस जिले से चंबल, कुंवारी, आसन और सांक नदियां बहती हैं। पर्यटकों के लिए यहाँ सिहोनिया, पहाडगढ़, मीतावली, नूराबाद, टीन का पुरा का राम जानकी मंदिर, सबलगढ़ का किला और राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य जैसे स्थल हैं। मुरैना का महाभारत काल के समय का नाम मयूरवन है। मुरैना नाम में “मोर” (मोर) और “रैना” अर्थात बसेरा से बना है। यानि जहाँ मोर बहुतायत में पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश की पहली सीमेंट फैक्ट्री यहाँ बानमोर नामक स्थान पर 1922 में शुरू हुई।