24.1 C
Delhi
मंगलवार, अक्टूबर 29, 2024
होममध्य प्रदेशजबलपुरएस पी ने किया मुख्य मंत्री की आम सभा स्थल निरीक्षण, कल...

एस पी ने किया मुख्य मंत्री की आम सभा स्थल निरीक्षण, कल है शिवराज की आम सभा

2 जुलाई, जबलपुर। शहर में नगर निगम के चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष हैं। महापौर और पार्षद पद के दावेदार जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। यही वजह है कि शहर में आए दिन बड़े नेताओं और मंत्रियों की आमसभा और रैलियाँ भी आयोजित हो रही हैं। लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि नगर निगम स्तर के चुनाव में प्रदेश का मुखिया अपनी पार्टी के प्रचार में जुटा हो। शहर में ये चर्चा ज़ोरों पर है कि इस बार भाजपा की अन्य दलों से कांटे की टक्कर है इसलिए तो मुख्यमंत्री स्वयं युद्धस्तर पर प्रचार करने में जुटे हैं। चुनावी आचार संहिता लागू है लेकिन फिर भी जब प्रदेश का मुखिया शहर में कोई आम सभा या रैली करता है तो पुलिस को सुरक्षा के विशेष ध्यान रखने होते हैं। इसी तारतम्य में आज जबलपुर पुलिस के कप्तान सिद्धार्थ बहुगुणा अपने दल-बल के साथ कल आयोजित होने वाली आमसभा के विभिन्न स्थलों निरीक्षण करने पहुंचे।

व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिये ज़रूरी निर्देश – शाम 5 बजे से पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने अतिरिक्त पुलिस शहर गोपाल खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/ यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे के साथ बड़ा पत्थर रांझी और पुराना बस स्टैण्ड गढ़ा भ्रमण किया। उन्होंने कल की आमसभा के दौरान सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए मौके पर मौजूद नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एम.पी. प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चौकीकर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज परमार, थाना प्रभारी रांझी सहदेवराम साहू, थाना प्रभारी गढा राकेश तिवारी और सूबेदार यातायात मोहन सिंह को आवश्यक निर्देश दिये।

छाता लगाये पैदल नज़र आए पुलिस कप्तान और उनका महकमा – निरीक्षण के दौरान कई बार बारिश की वजह से पुलिस कप्तान और उनका महकमे छाता लगाए नज़र आया। साथ ही आमसभा के आसपास की जगहों को अपनी टीम के साथ उन्होंने पैदल ही नाप लिया। ऐसा भी मौका आया कि जब बूँदा-बाँदी तो होती रही लेकिन पुलिस उसे नज़रअन्दाज़ करके अपनी काम में जुटी रही।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त