24.1 C
Delhi
मंगलवार, अक्टूबर 29, 2024
होममध्य प्रदेशजबलपुरखेलो इंडिया महोत्सव में देश के कोने-कोने से भाग लेने वाले खिलाड़ियों...

खेलो इंडिया महोत्सव में देश के कोने-कोने से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का संस्कारधानी में होगा आत्मीय सम्मानऔर सत्कार

शहर में 30 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया महोत्सव एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की तैयारियों की कलेक्टर सौरभ के. सुमन ने निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ, सी.ई.ओ. जिला पंचायत सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर शेर सिंह मीना, विमलेश सिंह, संयुक्त संचालक आशीष दीक्षित, के साथ आर.टी.ओ. जिला शिक्षा अधिकारी, जेसीटीएसएल के सी.ई.ओ. सचिन विश्वकर्मा के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सिटी बस एसोसिएशन एवं टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारीगण भी शामिल हुए। इस बैठक में कलेक्टर सौरभ के. सुमन ने सभी को अवगत कराया कि जबलपुर संस्कारधानी खेलो इंडिया महोत्सव का मेजबानी कर रहा है। उनकी सभी से ऐसी अपेक्षा है कि जबलपुर की मेजबानी ऐतिहासिक और यादगार बने इसके लिए उन्होंने सभी से आव्हान किया कि खेल महोत्सव में देश के कौने-कौने से (विभिन्न प्रांतों से) खिलाड़ी प्रतिभागी के रूप में भाग लेने संस्कारधानी में आएगें। उनकी मेजबानी भी सदाचार, मृदुभाषी व्यवहार के साथ सत्कार एवं सम्मान हो। उन्होंने यह भी आव्हान किया कि जबलपुर सिटी बस एवं टैक्सी आदि के पदाधिकारी एवं संबंधित लोग खिलाड़ियों के सम्मान में उन्हें पता चल जाए कि यह खिलाड़ी खेलो इंडिया महोत्सव में भाग लेने आया है तो उनसे बस, टैक्सी किराया न लें और सम्मान के साथ उनकी अपेक्षा अनुसार स्थल पर पहुचाए जिससे कि संस्कारधानी के संस्कारित संदेशों का देश-प्रदेश में प्रसार हो।
इस दौरान कलेक्टर ने सभी लोगों से आव्हान किया कि सभी लोग खेलो इंडिया महोत्सव की एतिहासिक सफलता के लिए जीजान से मेहनत करें। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस पर्व की तैयारियों के साथ-साथ शासकीय विभागों के माध्यम से तैयार हो रही विकास कार्यो की झॉंकियों के संबंध में भी जानकारी ली और सभी विभागीय अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर सुमन के द्वारा अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की गयी और सभी को समय सीमा के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाए दुरूस्त करने के निर्देश दिये।  
उपस्थित रहे।

सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त