28.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024
होममध्य प्रदेशडिंडौरीNEGATIVE NEWS | मंगलवार रात 12 बजे ड्यूटी पूरी कर डिंडौरी पुलिस...

NEGATIVE NEWS | मंगलवार रात 12 बजे ड्यूटी पूरी कर डिंडौरी पुलिस लाइन स्थित घर पहुंचे कॉन्स्टेबल अमन तिवारी की बुधवार सुबह फंदे पर झूलती मिली लाश

2013 में पुलिस बल में भर्ती हुए अमन कंट्रोल रूम में थे पदस्थ, आत्महत्या की आशंका; कारण अज्ञात

डिंडौरी | पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ कॉन्स्टेबल अमन तिवारी का शव बुधवार को पुलिस लाइन स्थित आवास पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना के बाद SP संजय सिंह, ASP विवेक कुमार लाल, SDOP रवि प्रकाश कोल, सिटी कोतवाली थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर चंद्रकिशोर सिरामे सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या है, जिसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। अमन की पत्नी गर्भवती है। उनकी भर्ती पुलिस बल में 2013 में हुई थी। वह मंडला निवासी एसपी तिवारी के बेटे थे। अमन मंगलवार रात करीब 12 बजे ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे थे और बुधवार सुबह उनकी लाश फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और पोस्टमार्टम कराकर शव उनके हवाले कर दिया। घटना से पुलिस लाइन में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। करीबियों, पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त