28.1 C
Delhi
सोमवार, अक्टूबर 28, 2024
होममध्य प्रदेशजबलपुरसायकलिंग से बना रहे हैं खुदकी सेहत, अब बनाएंगे पर्यावरण की भी

सायकलिंग से बना रहे हैं खुदकी सेहत, अब बनाएंगे पर्यावरण की भी

2 जुलाई, जबलपुर। कोरोनाकाल का सामना करने के बाद लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पूरी दुनिया जब कोविड से उबरकर बाहर आने लगी तो लोग सेहतमंद गतिविधियों में अपनी रुचि दिखाने लगे। कोरोना के बाद काफी लोगों ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर व्यायाम को तवज्जो न देकर, सायकलिंग में अपना रुझान दिखाना शुरू किया। धीरे-धीरे हर शहर में सायकलिंग के ग्रुप बनने लगे। ऐसा ही एक ग्रुप है टूर दे जबलपुर, जिसका मतलब है जबलपुर की यात्रा।

ग्रुप के दलबीर सिंह द्वारा बनाया गया वीडियो

हर सदस्य की है अपनी विशेषता – दिसंबर 2021 में इस ग्रुप की शुरुआत 4-5 लोगों से हुई। इस ग्रुप में 40 के करीब सदस्य हैं जो प्रतिदिन सायकलिंग करते हैं। लेकिन शनिवार ऐसा दिन होता है जब सभी मिलकर जॉय राइड पर जाते हैं। इस ग्रुप में संस्कारधानी के शासकीय और व्यापारी वर्ग के अलावा कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जिनकी उपलब्धियां थोड़ी हटकर हैं, जैसे मेलिन पोर्टर नेशनल शूटर हैं, विजय तीन बार आयरनमैन चॅम्पियन का खिताब जीत चुके हैं, अंकित को माउंटेन मैन की उपाधि मिली है। ग्रुप की ही श्वेता दुबे ने हाल में 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया है, इसके अलावा ग्रुप के सबसे वरिष्ठ सदस्य मिर्ज़ा रमानी जो लगभग 70 वर्ष के हैं, वे रोज नियमित रूप से लगभग 45 किलोमीटर सायकल चलाते हैं। और हर शनिवार जॉय राइड का भी हिस्सा बनते हैं। ग्रुप के सदस्य सायकल से कान्हा और पचमढ़ी जैसी जगह होकर या चुके हैं। इसके लगभग सभी सदस्य 100 से लेकर 300 किलोमीटर तक की सायकलिंग एक दिन में कर चुके हैं।

प्लांट अ ट्री राइड

वीडियो में कैद कर लेते हैं हर जॉय राइड – ये ग्रुप न सिर्फ सायकलिंग का मज़ा लेता है बल्कि सफर के दौरान पिकनिक का भी आयोजन करता है। अपने इन ऊर्जा और खुशी से भरे लम्हों को ये ग्रुप कैमरा में भी कैद करता है, जिसकी झलक आपको इनके द्वारा बनाए वीडियो में भी दिखाई देगी। ग्रुप के ही दलबीर सिंह ग्रुप के मोमेंट्स को कैमरा में कैद करके उसके वीडियो में ढाल देते हैं। शनिवार की जॉय राइड के बाद इनके वीडियोज़ का इंतज़ार सोशल मीडिया के साथ-साथ विदेशों में रह रहे ग्रुप के सदस्यों के परिवार भी करते हैं।

प्लांट अ ट्री राइड – इस ग्रुप ने अब अपनी सेहत के साथ-साथ पर्यावरण के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। जिसके तहत अब सदस्य आगामी 3 जुलाई को डुमना रोड में ट्रिपल आई टी के पास सुबह 7 बजे पौधारोपण करेंगे। इस मुहिम को प्लांट अ ट्री राइड का नाम दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए 7000605179 पर संपर्क कर सकते हैं। या फ़ेसबुक ईवेंट के लिंक https://fb.me/e/4WJpBaoTr पर क्लिक कर सकते हैं। हाल ही के महीनों में डुमना रोड के किनारे के वृक्षों को सड़क चौड़ा करने के उद्देश्य से काट दिया गया था जिसका कुछ संगठनों ने विरोध भी किया था। टूर दे जबलपुर जैसे ग्रुप्स के पौधरोपण जैसी मुहिम चलते इस क्षेत्र के पर्यावरण को दुबारा और बेहतर ढंग से संवारा जा सकता है।

Chakreshhar Singh Surya
Chakreshhar Singh Suryahttps://www.prathmikmedia.com
चक्रेशहार सिंह सूर्या…! इतना लम्बा नाम!! अक्सर लोगों से ये प्रतिक्रया मिलती है। हालाँकि इन्टरनेट में ढूँढने पर भी ऐसे नाम का और कोई कॉम्बिनेशन नहीं मिलता। आर्ट्स से स्नातक करने के बाद पत्रकारिता से शुरुआत की उसके बाद 93.5 रेड एफ़एम में रेडियो जॉकी, 94.3 माय एफएम में कॉपीराइटर, टीवी और फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। अब अलग-अलग माध्यमों के लिए फीचर फ़िल्म्स, ऑडियो-विज़ुअल एड, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्शन, स्टोरी, स्क्रिप्ट् राइटिंग, वॉईस ओवर का काम करते हैं। इन्हें लीक से हटकर काम और खबरें करना पसंद हैं। वर्तमान में प्राथमिक मीडिया साप्ताहिक हिन्दी समाचार पत्र और न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। इनकी फोटो बेशक पुरानी है लेकिन आज भी इतने ही खुशमिज़ाज।
सम्बंधित लेख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

सर्वाधिक पढ़े गए

हाल ही की प्रतिक्रियाएँ

Pradeep on वक़्त